HomeBiharसाफा, चुनरी लेकर खुद स्वागत करने लगे नीतीश,: मंत्रियों को भी गमछा...

साफा, चुनरी लेकर खुद स्वागत करने लगे नीतीश,: मंत्रियों को भी गमछा पहनाया

लाइव सिटीज, पटना: पटना में मंगलवार को JDU ऑफिस में भामाशाह जयंती कार्यक्रम में पहुंचे नीतीश खुद लोगों का स्वागत करने लगे। कार्यक्रम में JDU MLC ललन सराफ हाथ में साफा और चुनरी लेकर खड़े थे। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पहुंचे उन्होंने विधायक के हाथ से साफा और चुनरी ली और उन्हें ही पहना दी।

इसके बाद नीतीश कुमार कार्यक्रम में मौजूद बाकी मंत्रियों का भी खुद स्वागत करने लगे। उन्होंने मंत्रियों को पहले साफा पहनाया फिर गले में गमछा डाला। आखिर में आयोजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।

मंच पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील सिंह, JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, MLC संजय सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन जदयू के MLC ललन सराफ की ओर से किया गया था। मुख्यमंत्री सिर्फ 8 मिनट कार्यक्रम में रुके इसके बाद वे निकल गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments