HomeBiharतेजस्वी के संवाद यात्रा पर NDA का हमला, दुबई से अच्छे से...

तेजस्वी के संवाद यात्रा पर NDA का हमला, दुबई से अच्छे से मालिश कराकर लौटे हैं, अब फिर से पिकनिक यात्रा करेंगे

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव की कार्यकर्ता दर्शन संवाद यात्रा के दूसरे चरण चरण की शुरुआत बुधवार को बांका से हो रही है. आज देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बांका के लिए रवाना होंगे. तेजस्वी की यात्रा को लेकर जेडीयू और बीजेपी ने तंज कसा है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ का दूसरा चरण 16 अक्टूबर को बांका से शुरू होने जा रहा है. इसके लिए वे मंगलवार को बांका के लिए प्रस्थान करेंगे. 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के इस दूसरे चरण में वे 12 जिलों के कुल 54 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके साथ सीधा संवाद करेंगे. 

तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा को लेकर जेडीयू के विधान पार्षद और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव की यात्रा पर तंज करते हुए कहा कि यह नीतीश कुमार की नकल कर रहे हैं. नीतीश कुमार जब से बिहार के मुख्यमंत्री बने तब से लगातार जनता से संवाद के लिए जाने जाते हैं. नीतीश कुमार ने राजनीतिक लाभ के लिए कभी यात्रा नहीं किया.

नीरज कुमार ने कहा कि आजकल कुछ लोग राजनीतिक यात्रा कर रहे हैं. बीच में विदेश प्रवास भी कर लेते हैं. यात्रा करना चाहिए क्योंकि यात्रा करेंगे तब उनको पता चलेगा कि बिहार में कितना विकास हुआ है. सड़के अच्छी हैं, मस्जिद में भी बल्ब जल रहा है, मंदिर में भी बल्ब जल रहा है. हम काम कर रहे हैं कि हर खेत तक पानी पहुंचा दे. कुछ लोग को चिंता है कि टिकट में क्या मेरा चलेगा नहीं चलेगा. हम जनता का टिकट कटायेंगे, आप पार्टी का टिकट काटे और जोड़ें.

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से सवाल पूछा कि क्या कार्यकर्ताओं की एंट्री आपके आवास में बंद है. कार्यकर्ता दर्शन यात्रा कार्यकर्ता संवाद यात्रा तो बात समझ में आती कार्यकर्ता दर्शन बताता है कि राजनीति के सामंत लोग शब्दावली का चयन करते हैं कि हम राजा है आप प्रजा हैं. आप जय जय करते रहिए हम अपने स्तर पर फैसला लेते रहेंगे. स्मार्ट मीटर आंदोलन हुआ नेता प्रतिपक्ष गायब, बिहार में कई जिलों में बाढ़ आई नेता प्रतिपक्ष गायब.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home