लाइव सिटीज, गया: म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार सुबह अपने विशेष विमान से गया जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। सुबह करीब 8:55 बजे उनके विमान के उतरते ही एयरपोर्ट पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत एवं अभिवादन के बाद राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया के लिए रवाना हो गया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गया एयरपोर्ट से लेकर बोधगया तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बोधगया में विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
