HomeBiharएग्जिट पोल को लेकर बोले मृत्युंजय तिवारी, एग्जिट पोल एग्जैक्ट पोल नहीं,...

एग्जिट पोल को लेकर बोले मृत्युंजय तिवारी, एग्जिट पोल एग्जैक्ट पोल नहीं, दो दिन का इंतजार कीजिए

लाइव सिटीज, पटना: देश में जारी एग्जिट पोल को लेकर राजद ने बड़ा बयान दिया. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह एग्जिट पोल बकवास है. उन्होंने कहा कि 4 जून को आने वाले एग्जैक्ट पोल का इंतजार कीजिए. उन्होंने दावा किया है कि देश से एनडीए की सरकार जा रही है और इंडिया की सरकार आ रही है. उन्होंने यह भी बता दिया कि बिहार में इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें आनी वाली

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एग्जिट पोल एग्जैक्ट पोल नहीं है. सिर्फ दो दिन का इंतजार कीजिए पता चल जाएगा कि इंडिया गठबंधन कितने पानी में है. बिहार में 40 में 25 से ज्यादा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी. निश्चित तौर पर जो कोई लोग बिहार में महागठबंधन को कमतर आंकते हैं उनकी आंखें खुल जाएगी.

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि देश की जनता ने लगातार मोदी के विरोध में वोट किया है. मीडिया कुछ भी दिखा दे कोई मतलब नहीं है. केंद्र में बैठे हुए मोदी की सरकार ने आम जनता के लिए कुछ नहीं किया है. जनता ने इस बार वोट के जरिए उनका जवाब देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि हमलोग एग्जिट पोल पर कोई भरोसा नहीं करते हैं. जनता पर भरोसा करते हैं और जनता ने इंडिया गठबंधन पर भरोसा किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home