HomeBiharबिहार के स्कूलों में बदल गया मिड डे मील का मेन्यू, जानें...

बिहार के स्कूलों में बदल गया मिड डे मील का मेन्यू, जानें किस दिन क्या मिलेगा? 

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के 71863 प्रारंभिक विद्यालयों में मिड डे मील का मेन्यू बदल गया है. नया मेन्यू 15 फरवरी से विद्यालयों में लागू होगा. अब विद्यालयों में बच्चों को सिर्फ शनिवार को ही खिचड़ी दी जाएगी.

विद्यालयों में सोमवार और गुरुवार को चावल के साथ तड़का मिलेगा. तड़का, हरी साग सब्जी युक्त होगा. शुक्रवार को चावल और चने दाल की सब्जी दी जाएगी. मध्यान भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्रा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश पत्र भी जारी कर दिया है.

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में 1.10 करोड़ बच्चे प्रतिदिन (जिस दिन विद्यालय खुला रहता है) मिड डे मील से आच्छादित होते हैं. अभी तक विद्यालयों में शनिवार और बुधवार 2 दिन बच्चों को खिचड़ी दी जाती थी. लेकिन अब नए मेन्यू में बुधवार को चावल और लाल चने की सब्जी बच्चों को दी जाएगी. चने की सब्जी में आलू भी मिला हुआ रहेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home