लाइव सिटीज, पटना: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी भाषा प्रशांत किशोर जैसी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि जीत हासिल करने के बाद व्यक्ति का व्यवहार उसके संस्कार को दर्शाता है।मनोज तिवारी ने कहा, “जो जीतने के बाद झुकता है, वह संस्कारी होता है और जो जीतने के बाद भी गाली देता है, वह अहंकारी होता है।” उन्होंने आगे कहा कि वह इस मामले में कुछ और नहीं कहना चाहते।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जीत पर वो प्रशांत किशोर को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की भाषा उन्होंने भी सुनी है। वो हैरान है कि जिस मनोज तिवारी ने हजार से ज्यादा कलाकारों को मंच दिया, जिस मनोज तिवारी ने देश-दुनिया में बिहार का परचम लहराया है, एक चुनावी बात को लेकर जीतने के बाद भी वो अपशब्द बोल रहे हैं। चुनाव की बात चुनाव में है, लेकिन चुनाव के बाद भी प्रशांत किशोर के मुंह से मनोज तिवारी के लिए गाली। वो इस बात को बिहार की जनता पर छोड़ रहे हैं, वो जीते हैं, बांकीपुर का ध्यान रखें।
वहीं, मनोज तिवारी ने कहा कि वो प्रशांत किशोर की भाषा को लेकर हैरान है, लेकिन वो तो संस्कारी बिहारी है, वो इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
आपको बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को फ्रॉड बताते हुए कहा था कि चुनाव के समय बिहार आने वाले वो बरसाती मेंढक हैं। प्रशांत किशोर ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी को एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने की चुनौती भी दी थी।
