HomeBiharबिहार बाढ़ के बीच BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की बड़ी पहल, 3...

बिहार बाढ़ के बीच BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की बड़ी पहल, 3 महीने का 6.35 लाख रुपये वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में किया दान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने राहत कार्यों के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने अपने तीन महीने के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। नितिन नवीन ने कुल 6 लाख 35 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया है।

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस समय बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की वजह से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और जरूरी सहायता समय पर पहुंचाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है। राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ प्रभावित इलाकों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी सरकार का फोकस है।

नितिन नवीन ने अपने तीन महीने के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देकर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के प्रयासों में अपना योगदान दिया है। राहत कोष में जमा होने वाली राशि का इस्तेमाल आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता और राहत कार्यों के लिए किया जाता है।

बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक जरूरी सामान और अन्य सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments