HomeBiharबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से एक ही परिवार के...

बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन सगे भाई की मौत

लाइव सिटीज, पटना: समस्तीपुर में डूबने से तीन सगे भाईयों की मौत हो गयी. घटना जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बोरज गांव वार्ड 7 की है. सोमवार को बरियाही घाट स्थित करेह नदी में नहाने के दौरान तीनों भाई डूब गए. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

मृतकों की पहचान बोरज वार्ड 7 निवासी सुदर्शन कुमार झा के पुत्रों के रूप में हुई है, इनमें बड़ा पुत्र अदित कुमार (17), जो इस बार दसवीं कक्षा में गया था. दूसरा पुत्र हर्षित कुमार (15), जो नौवीं कक्षा का छात्र था. सबसे छोटा कार्तिक कुमार (13), जो आठवीं कक्षा में पढ़ता था.

जानकारी के अनुसार तीनों भाई अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते थे. सुदर्शन कुमार झा दिल्ली के नेहाल विहार इलाके में गार्ड की नौकरी करते हैं. रामनवमी के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी पूरा परिवार गांव आया था. गांव के हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण की परंपरा निभाने के लिए सुदर्शन कुमार झा स्वयं उपस्थित हुए थे. उनके पिता उक्त मंदिर के पुजारी हैं, जिसके कारण हर वर्ष पर्व-त्योहार पर पूरा परिवार गांव आता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments