HomeBiharबिहार में बड़ा हादसा, कांवड़ियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

बिहार में बड़ा हादसा, कांवड़ियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

लाइव सिटीज, पटना: जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में मातम पसरा रहा। बाबा बैद्यनाथ धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे गांव के दो कांवरियों की पटना जिले के फतुहा में हुए सड़क हादसे में मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को दोनों के शव गांव पहुंचते ही स्वजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार कासिमपुर गांव से करीब 30 श्रद्धालु बस से बाबा बैद्यनाथ धाम गए थे। दर्शन-पूजन के बाद सभी श्रद्धालु बस से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान फतुहा के समीप एक अनियंत्रित हाइड्रा ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय कुछ यात्री बस की छत पर भी सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस की छत पर बैठे दो श्रद्धालु दुर्घटना की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कासिमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय राजदेव भगत तथा 30 वर्षीय पूजन राय के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलने पर खुसरूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments