HomeBiharबेगूसराय में बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबने से पांच लोगों की...

बेगूसराय में बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर सोमवार को गंगा नदी में डूबकर पांच युवकों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है। मृतकों की पहचान रोहित कुमार(21), बाबू साहेब (17), कर्तव्य कुमार (20), अजय कुमार (18) और नमो नारायण मिश्रा (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बरौनी निवासी राजू साह के पुत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद पांच युवक सिमरिया गंगा घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान सभी पांच युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home