HomeBiharबिहारशरीफ मंडल कारा पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव रॉय, बुद्ध ध्यान...

बिहारशरीफ मंडल कारा पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव रॉय, बुद्ध ध्यान केंद्र का किया शुभारंभ

लाइव सिटीज, नालंदा: बिहार के बिहारशरीफ स्थित मंडल कारा में न्यायमूर्ति राजीव रॉय पहुंचे, जहां उन्होंने कारा का निरीक्षण किया। साथ ही नए बुद्ध ध्यान केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जेल प्रशासन और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

वहीं, निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति द्वारा कारा अस्पताल, पुरुष बंदी वार्ड, महिला बंदी वार्ड, पाठशाला एवं कारा परिसर स्थित बाग-बगीचे का विस्तृत भ्रमण किया गया तथा वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों के रहन-सहन की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कारा प्रशासन द्वारा माननीय न्यायमूर्ति को कारा में संचालित विभिन्न सुधारात्मक कार्यक्रमों, बंदियों के स्वास्थ्य देखभाल एवं बंदियों के कौशल विकास के संबंध में जानकारी भी दी गई।

निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति द्वारा कारा में स्थित बुद्ध ध्यान केन्द्र का उ‌द्घाटन किया गया जिसमें अधिष्ठापित भगवान बुद्ध एवं उनके शिष्य आन्नद एवं उपाली की मूर्ति का अनावरण किया गया। साथ ही बुद्ध व्याण केन्द्र के समीप हरसिंगार (परिजात) का वृक्षारोपन भी किया गया।

भ्रमण के उपरांत निरीक्षी न्यायाधीश द्वारा कारा की प्रशासनिक व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अनुशासन के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही न्यायमूर्ति द्वारा मंडल कारा, बिहारशरीफ का नाम परिवर्तित कर “कुंडलवन कारा” किए जाने का सुझाव भी दिया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नालन्दा,  गुरविंदर सिंह मल्होत्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राजेश गौरव उपस्थित रहे। कारा प्रशासन की ओर से अधीक्षक,  अभिषेक कुमार पाण्डेय, उपाधीक्षक, अरविंद कुमार, सहायक अधीक्षक, अमरेंद्र कुमार एवं आरती कुमारी भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments