HomeBiharबिहार में नौकरी की बहार, आज 1007 कृषि पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र...

बिहार में नौकरी की बहार, आज 1007 कृषि पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे CM नीतीश कुमार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले तमाम विभागों में दनादन नियुक्तियां हो रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 1007 चयनित कृषि पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. पटना के ऊर्जा के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 11:30 बजे सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. समारोह में राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावे कृषि मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहेंगे.

मुख्यमंत्री आज जिन चयनित कृषि पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देंगे, उसमें 154 अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और सहायक निदेशक के साथ समकक्ष स्तर के राजपत्रित पदाधिकारी के साथ 853 प्रखंड कृषि पदाधिकारी और समक्ष स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं. इस तरह कुल 1007 चयनित कृषि पदाधिकारियों को सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेंगे.

अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने सीएम सचिवालय संवाद में 6837 विभिन्न विभागों के कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया था. बिहार सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले 1200000 नौकरी देने का वादा किया है. सरकार दावा कर रही है कि 9 लाख 14000 अब तक नौकरी दी जा चुकी है. शेष बचे हुए 286000 नौकरी नीतीश सरकार देने में लगी है. नौकरी के अलावे सरकार का दावा है कि 10 लाख लक्ष्य के मुकाबले 24 लाख रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है और चुनाव से पहले 10 लाख रोजगार और उपलब्ध कराएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home