HomeBiharJDU विधायक पप्पू पांडे के घर पर रेड, SP विनय तिवारी पूरी...

JDU विधायक पप्पू पांडे के घर पर रेड, SP विनय तिवारी पूरी टीम के साथ पहुंचे आवास

लाइव सिटीज, गोपालगंज: गोपालगंज में सियासी भूचाल उस वक्त आ गया जब जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे के पैतृक गांव तुलसिया स्थित आवास पर पुलिस ने बड़ी रेड डाल दी। एसपी विनय तिवारी खुद पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी कुचायकोट थाना क्षेत्र में दर्ज FIR के आधार पर की गई है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जैसे ही पुलिस की दो विशेष टीमें एक साथ एक्शन में आईं, इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप फैल गया।

मामला भू-माफियाओं को संरक्षण देने जैसे संगीन इल्जाम से जुड़ा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर भारी पुलिस बल हथुआ के तुलसिया स्थित विधायक आवास पर पहुंचा। सुबह-सुबह हुई इस रेड में पुलिस ने हर कोना खंगाला, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। बताया जा रहा है कि इस केस में विधायक, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद ही कोर्ट ने वारंट जारी किया। इससे पहले भी इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिससे साफ है कि पुलिस इस पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments