लाइव सिटीज, जमुई: जसीडीह-झाझा रेलखंड में लाहाबन और सिमुलतला के बीच ट्रैक पर बाधा (अवरोध) उत्पन्न होने के कारण इस खंड में रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। आसनसोल पीआरओ द्वारा जारी मध्य रात्रि की विज्ञप्ति अनुसार लंबी दूरी की ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।
इन ट्रेनों का रूट बदला
- दरभंगा – कोलकाता एक्सप्रेस: इसे मुंगेर – रतनपुर – भागलपुर – गुमानी – रामपुरहाट – बर्धमान के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। इसका ठहराव भागलपुर, साहिबगंज और रामपुरहाट में होगा।
- जयनगर – कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस: इसे मुंगेर – रतनपुर – भागलपुर – गुमानी – रामपुरहाट – बर्धमान के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। इसका ठहराव भागलपुर, साहिबगंज और रामपुरहाट में होगा।
- जयनगर – सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस: इसे मुंगेर – रतनपुर – भागलपुर – गुमानी – रामपुरहाट – बर्धमान के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। इसका ठहराव भागलपुर, साहिबगंज और रामपुरहाट में होगा।
- बलिया – सियालदह एक्सप्रेस: इसे किऊल – भागलपुर – गुमानी – रामपुरहाट के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। इसका ठहराव भागलपुर और रामपुरहाट में होगा।
- रक्सौल – हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस: इसे किऊल – भागलपुर – गुमानी – रामपुरहाट के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। इसका ठहराव भागलपुर और रामपुरहाट में होगा।
- गोरखपुर – कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस: इसे किऊल – भागलपुर – गुमानी – रामपुरहाट के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। इसका ठहराव भागलपुर और रामपुरहाट
