HomeBiharमेला घूमने गए और हुड़दंग किया तो खैर नहीं, 20 हजार सिपाही...

मेला घूमने गए और हुड़दंग किया तो खैर नहीं, 20 हजार सिपाही से लेकर दंगा निरोधी दस्ता तक, जानिए बिहार पुलिस का प्लान

लाइव सिटीज, पटना: दुर्गापूजा के दौरान बिहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने पटना समेत सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है. इसके तहत 57 अतिरिक्त कंपनियां लगाई गई हैं. इनके साथ करीब 20 हजार प्रशिक्षु सिपाही, 5100 गृहरक्षक और 10 डीएसपी भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. अतिरिक्त बलों की तैनाती 24 अक्टूबर तक रहेगी.

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सभी जिलों में डीएम और एसपी के संयुक्त आदेश से पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. वहीं, राज्यभर की स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस मुख्यालय में स्टेट पुलिस कमांड सेंटर बनाया गया है. यह सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहेगा.

दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अलग-अलग बलों की तैनाती की गई है. इनमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 11 कंपनियां शामिल हैं. इसके अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 34 और दंगा निरोधी दस्ते की 12 कंपनियां लगाई गई हैं.

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. भीड़भाड़ वाले इलाकों, पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.

दुर्गापूजा के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ कंटेंट फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी. पुलिस मुख्यालय का सोशल मीडिया सेंटर और जिलों के सोशल मीडिया सेल सातों दिन, 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home