HomeBiharमधुबनी, पूर्णिया समेत 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके...

मधुबनी, पूर्णिया समेत 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मॉनसून की सक्रियता लगातार देखी जा रही है. कभी उत्तर बिहार तो कभी दक्षिण बिहार में लगातार मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा दर्ज हो रही है. आज राज्य के सभी जिलों में वर्षा की प्रबल संभावना है. खासकर उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में अधिक वर्षा की संभावना बन रही है

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में बहुत ज्यादा भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, तो पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मधेपुरा, कटिहार और सहरसा जिले में भी भारी वर्षा  की चेतावनी दी गई है.

इन जिलों के अलावा उत्तर बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, गोपालगंज और सिवान में भी पूरे दिन बादल बने रहने के साथ अधिक वर्षा की संभावना बन सकती है. उत्तर बिहार की अपेक्षा आज दक्षिण बिहार में मॉनसून थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन दक्षिण बिहार में भी लगभग सभी जिलों में वर्षा की प्रबल संभावना है.

खासकर पटना, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, भोजपुर जिले के कुछ-कुछ जगहों पर मध्यम स्तर की वर्षा तो कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर तेज हवा और वज्रपात बन सकती है. दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी बादल बन सकते हैं और हल्की या मध्यम स्तर के वर्षा की संभावना हो सकती है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home