HomeBiharतेज आंधी के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि, भीषण गर्मी से मिली...

तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि, भीषण गर्मी से मिली राहत

लाइव सिटीज, शिवहर: शिवहर जिले में पिछले कई दिनों से जारी जानलेवा गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए सोमवार की शाम राहत भरी खबर लेकर आई. शाम करीब 7:35 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और शिवहर शहर समेत आसपास के तमाम ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई.

इस दौरान जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है. अचानक हुए इस मौसमी बदलाव से तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से बड़ी निजात मिली है.

मौसम में यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब लोग चिलचिलाती धूप से बेहाल थे. सोमवार दोपहर तक स्थिति यह थी कि तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे. बाजारों और सड़कों पर भी आम दिनों की तुलना में सन्नाटा पसरा हुआ था और बेहद कम चहल-पहल देखी जा रही थी. इसी बीच शाम होते-होते आसमान में काले बादलों का डेरा जम गया और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया. ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओलों ने फिजा में ठंडक घोल दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments