HomeBiharकटिहार में नदी कटाव का कहर, 30 से ज्यादा गांवों पर मंडराया...

कटिहार में नदी कटाव का कहर, 30 से ज्यादा गांवों पर मंडराया अस्तित्व का संकट; 25 हजार परिवार प्रभावित

लाइव सिटीज, कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में नदियों का कटाव लगातार गंभीर होता जा रहा है। गंगा और महानंदा के बढ़ते कटाव ने कई गांवों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि बड़ी संख्या में परिवारों को अपने घर और जमीन छोड़कर दूसरी जगह जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

कटाव की वजह से जिले के 30 से अधिक गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। करीब 25 हजार परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ा है। कई जगहों पर लोगों के घर, खेत और दूसरी संपत्तियां नदी की धारा में समा चुकी हैं। वर्षों से जिस जमीन पर परिवारों ने अपना आशियाना और जीवन बसाया था, वह अब नदी के कटाव की भेंट चढ़ रही है।

नदी का कटाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर साल बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। नदी किनारे रहने वाले परिवारों को लगातार अपने घरों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की चिंता बनी रहती है।

कटाव के कारण सिर्फ मकानों को ही नुकसान नहीं हो रहा, बल्कि खेती की जमीन और गांवों तक पहुंचने वाले रास्ते भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे लोगों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ रोजगार और आजीविका का संकट भी बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments