HomeBiharराहुल गांधी पर गिरिराज सिंह पर कसा तंज, कहा- वो सेना के...

राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह पर कसा तंज, कहा- वो सेना के शौर्य के विरोधी हैं

लाइव सिटीज, बेगुसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नालायक और देशद्रोही कहा है. सरेंडर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दुनिया में भारतीय सेना की नाक कटवा रहे हैं. वह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं. लोगों को इसका विरोध करना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह राहुल गांधी और लालू यादव का राज नहीं है. जो भाषण पर चलता था. यह काम करने वाली सरकार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार है, जो हर क्षेत्र में काम कर रही है. राहुल गांधी के बिहार दौरा से क्या हो जाएगा. यह तो ऐसे व्यक्ति का बिहार दौरा है जो भारतीय सेना के शौर्य का विरोध कर रहे हैं.

मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता ने सेना के शौर्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है. यह देशद्रोह का काम किया है. राहुल गांधी की जुबान पाकिस्तान की तरह खुलता है. आने वाले चुनाव में लोग इनका विरोध करेगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home