HomeBiharगिरिराज सिंह ने लालू यादव और तेजस्वी पर कसा तंज, जानें क्या...

गिरिराज सिंह ने लालू यादव और तेजस्वी पर कसा तंज, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव और लालू यादव जैसे लोग नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के विरुद्ध अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि उन्हें पता नहीं है कि लोग अब तक जंगलराज को नहीं भूले हैं. जब शाम होते ही दुकानों के शटर बंद हो जाते थे और लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे.

फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने एक फिल्म देखी थी जिसमें हीरो के हाथ पर लिखा था कि मेरा बाप चोर है. आज तेजस्वी यादव जैसे लोग नीतीश कैबिनेट के जरिए लिए गए फैसले का क्रेडिट लेने के लिए बेताब हैं. यह खुशी की बात है कि नीतीश कुमार ने गरीबों के हित को देखते हुए वृद्धा पेंशन जैसी योजनाओं को 400 से 1100 कर दिया. दूसरी ओर नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद लालू यादव हों या तेजस्वी यादव या फिर कम्युनिस्ट के लोग यही कहते हुए घूम रहे हैं कि उनके प्रयास से यह फैसला लिया गया है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार एनडीए की, फैसला एनडीए एवं नीतीश कुमार का और क्रेडिट लेने की होर कम्युनिस्ट और लालू परिवार में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि इस वक्त लालू यादव की सरकार थी तो उन 15 वर्षों में इन्होंने क्यों नहीं वृद्धा पेंशन को बढ़ाया था. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके दबाव के चलते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन राशि को बढ़ाई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home