HomeBiharगया जी को मिली 170 करोड़ की सौगात, सीएम सम्राट ने बिहार...

गया जी को मिली 170 करोड़ की सौगात, सीएम सम्राट ने बिहार के दूसरे टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शिलान्यास

लाइव सिटीज, गया: गया जी जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. खिजरसराय प्रखंड के साधुनगर में 170 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बिहार के दूसरे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास सीएम सम्राट चौधरी ने किया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की. माना जा रहा है कि यह केंद्र दक्षिण बिहार में रोजगार, कौशल विकास और औद्योगिक निवेश का नया अध्याय लिखेगा.

प्रस्तावित टेक्नोलॉजी सेंटर गया-इस्लामपुर-खिजरसराय मार्ग पर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है. यह केंद्र 20 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा. यहां आधुनिक मशीनरी, तकनीकी प्रयोगशालाएं और उद्योग आधारित प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी.

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत लगभग 170 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है. इसमें टेक्नोलॉजी सेंटर के मुख्य भवन के निर्माण पर ही करीब 83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. केंद्र में आधुनिक प्रशिक्षण ढांचा तैयार किया जाएगा, जो उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments