HomeBiharबक्सर में राजद के पूर्व मंत्री हथियार के साथ हुए गिरफ्तार, कई...

बक्सर में राजद के पूर्व मंत्री हथियार के साथ हुए गिरफ्तार, कई और भी धराए

लाइव सिटीज, बक्सर: पूर्व मंत्री व राजपुर से विधायक रहे छेदी राम को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। उनके साथ तीन-चार लोग फिलहाल हिरासत में रखे गए हैं। कुछ हथियार भी जब्त हुए हैं। हालांकि वे लाइसेंसी हथियार हैं। ऐसा हिरासत में बैठे लोगों का कहना है। यह लोग आज रविवार को वे सैथू गांव से सटे बसंतपुर मौजा में भूमि विवाद से जुड़े मामले हस्तक्षेप करने गए थे। लेकिन, वहां एक पक्ष दबंगई करने लगा।

पुलिस को सूचना मिली तो वहां पहुंची और ऐसा करने वालों को हिरासत में ले लिया गया। पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा इस बारे में आप बड़े अधिकारियों से बात करें।

वहीं सूत्रों के अनुसार बसंतपुर में गणेश चौबे व शंभू चौबे के मध्य जमीन को लेकर पंचायती थी। वहीं छेदी राम हरबे हथियार के साथ पहुंचे थे। जिनके पास से दो बड़े हथियार और 50-60 गोलिया मिली हैं। लेकिन, अभी पूछताछ चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments