HomeBiharलोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली एम्स में लीं अंतिम सांस

लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली एम्स में लीं अंतिम सांस

लाइव सिटीज, पटना: प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया. वे दिल्ली एम्स में भर्ती थीं. सोमवार की शाम गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर रखा गया था. इसकी जानकारी उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. दिल्ली एम्स में मंगलवार को शारदा सिन्हा का देहांत हो गया. बता दें कि पिछले 22 अक्टूबर से शारदा सिन्हा का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था. विशेष डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में भर्ती थी. 4 अक्टूबर को शारदा सिन्हा का अंतिम छठ गीत यूट्यूब पर रिलीज किया गया था.

शारदा सिन्हा की सेहत खराब चल रही थी. दिल्ली में वेंटिलेटर पर रखा गया था. कुछ दिन पहले उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर भी वायरल हुई थी. उनके फैन्स को लगा कि अब शारदा सिन्हा ठीक होकर वापस आ जाएंगी लेकिन स्वर कोकिला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है. फैन्स भी काफी निराश हैं. उनकी सेहत को लेकर सीएम नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जानकारी ली थी.

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा लगातार उनका हेल्थ अपडेट मीडिया को देते रहे. शारदा सिन्हा पद्मभूषण समेत कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्राप्त कर चुकीं थीं. उनका करियर काफी लंबा था. उनके गाये छठ गीत आज भी कालजयी बन गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home