HomeBiharदिलीप जायसवाल का इस्तीफा, नीतीश कैबिनेट से छोड़ा मंत्री पद

दिलीप जायसवाल का इस्तीफा, नीतीश कैबिनेट से छोड़ा मंत्री पद

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भू राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। खुद दिलीप जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है। मीडिया से बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का नियम है, इसलिए मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं, मैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बना रहूंगा।’

उन्होंने कहा कि मैं आज जरूर इस्तीफा देने जा रहा हूं, एक ईमानदार मंत्री के रूप में मुझे जाना जाता रहेगा। राजस्व विभाग में मैंने बहुत सारे सुधार लाने का प्रयास किया। मैंने इस मंत्रालय को संभालते हुए करीब 14 करोड़ पन्नों का डिजिटल सिस्टम कराया। जब तक मैं मंत्री रहा ईमानदारी से काम किया।

कैबिनेट विस्तार के सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला मुख्यमंत्री लेते हैं, इसलिए वह ही इसपर फैसला लेंगे। दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी हम लोगों की सम्राट चौधरी के यहां बैठक है। दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का नियम है, इसलिए मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं, मैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बना रहूंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home