HomeBiharपांच फीट दूर रह गया काल', तेजस्वी यादव की जुबानी जानें खौफनाक...

पांच फीट दूर रह गया काल’, तेजस्वी यादव की जुबानी जानें खौफनाक एक्सिडेंट की पूरी कहानी

लाइव सिटीज, पटना: हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच 22 पर शुक्रवार की देर रात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादवका काफिला हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में तेजस्वी के काफिले में शामिल तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. वहीं तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए हैं. तेजस्वी यादव ने बताया कि अगर थोड़ा भी बैलेंस आउट होता तो मेरी गाड़ी भी हादसे का शिकार हो जाती.

तेजस्वी यादव ने पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि मधेपुरा से एक कार्यक्रम से वापस पटना आ रहे थे. तभी हमारा काफिला चाय पीने के लिए गोरौल थाना क्षेत्र के महम्मदपुर दरिया गांव के निकट रुका था. इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर ठीक मेरे सामने ही दूसरी गाड़ियों से टकरा गया. हमारे सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर खड़े थे, तीन लोग जख्मी हुए हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे से 5 फीट की दूरी पर ही दुर्घटना हुई. हल्का सा भी ट्रक और अनियंत्रित होता तो शायद हमारे ऊपर भी मुश्किल आ सकती थी. हमने तुरंत प्रशासन के लोगों को फोन किया और आगे टोल पर ट्रक को पकड़ा गया. ट्रक को हिरासत में लिया गया है

दरअसल तेज रफ्तार ट्रक काफिले को टक्कर मारते हुए तेजस्वी यादव के बिल्कुल करीब से गुजरा था. भाग रहे ट्रक को पुलिस ने सराय टोल प्लाजा के पास से पकड़ लिया. साथ ही ड्राइवर भी पकड़ा गया है. हालांकि तेजस्वी यादव ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार करते हुए कहा कि बड़ी बात नहीं है दुर्घटना होते रहते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home