HomeBiharमधुबनी जेल में 19 साल के रोशन यादव की मौत: एसएसपी से...

मधुबनी जेल में 19 साल के रोशन यादव की मौत: एसएसपी से मिले प्रशांत किशोर, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, मधुबनी: बिहार के मधुबनी में 19 वर्षीय रौशन यादव की जेल में हुई मौत का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है. जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर रौशन के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे. परिवार से घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

एसएसपी से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है. उन्होंने कहा कि अगर 10 दिन के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो वह दोबारा मधुबनी आएंगे. प्रशांत किशोर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव से भी मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि रौशन यादव के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

वहीं, परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, रौशन यादव को 27 मई को रहिका थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. परिवार का आरोप है कि गिरफ्तारी की जानकारी उन्हें नहीं दी गई.परिजनों ने थाने में रौशन को प्रताड़ित किए जाने का आरोप भी लगाया है. परिवार के अनुसार 31 मई की सुबह रौशन को छोड़ दिया गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के एक मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया और इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments