HomeBiharसीएम नीतीश की पूर्वी चंपारण को 201 करोड़ की सौगात, जानें क्या...

सीएम नीतीश की पूर्वी चंपारण को 201 करोड़ की सौगात, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, बेतिया: प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण को 201 करोड़ की सौगात दी। यात्रा के दौरान उन्होने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। मंगलवार को मोतिहारी के केसरिया में कई योजनाओं का उदघाटन किया।

सीएम यहां सुबह करीब 10:37 बजे पहुंचे। उसके बाद सीएम ने नवनिर्मित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुंदरापुर का उदघाटन किया। यह लगभग 97 लाख 11 हजार की लागत से बना है। सीएम ने 9.89 लाख से विद्यालय परिसर में बने खेल कोर्ट का उदघाटन किया। इसके अलावा विद्यालय परिसर में 9.24 लाख से बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने कई योजनाओं का लोकार्पण किया। सीएम ने विद्यालय के कंप्यूटर क्लास का निरीक्षण किया। सीएम को देख बच्चे बेहद उत्साहित थे। इसके बाद सीएम विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। मोतिहारी में कचहरी रेलवे गुमटी पर बने रेल ओवर ब्रिज पर फीता काटकर ब्रिज को आम लोगों को समर्पित किया। इस पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा 29 करोड़ 95 लाख रुपये के लागत से किया गया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री सुगौली के लिए रवाना हो गए

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जीविका दीदियों से भी संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने हन मदद करने का आश्वासन दिया है, हमारे काम से मुख्यमंत्री काफी खुश हैं। हम सब आर्थिक रूप से और बेहतर हो गए है और अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हमारे लिए काम किया है, उससे हमारे परिवार और हमारी आर्थिक उन्नति हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home