HomeBiharसीएम नीतीश ने पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी, कंडक्टर होंगी महिलाएं,...

सीएम नीतीश ने पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी, कंडक्टर होंगी महिलाएं, देखिए तस्वीरें

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुगम परिवहन को लेकर महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया. परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. 

बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बसों को रवाना करने के पहले बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराये जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली. राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किया गया है. इससे राज्य के अंदर यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा. साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा

वहीं, पहले चरण में ये बसें राज्य के कुल 6 शहरों में चलेंगी. 20 बसों में पटना के लिए 8, दरभंगा के लिए 2, मुजफ्फरपुर के लिए 4, भागलपुर के लिए 2, गया के लिए 2 बसें और पूर्णिया के लिए 2 हैं. फिलहाल, पिंक बस के लिए महिला ड्राइवर नहीं मिल पाई है, इसलिए पुरूष ड्राइवर ही होंगे. तो वहीं पिंक बसों की कंडक्टर महिलाएं होंगी.

वहीं, इन बसों में सुविधाओं की बात करें तो, सीसीटीवी कैमरे के साथ पैनिक बटन होगा. चार्जिंग प्वाइंट भी दी गई है. साथ ही माइक की भी सुविधा है. हालांकि, ड्राइवर के ही हाथ में फीचर कंट्रोल की सुविधा होगी. इधर, पिंक बस के भाड़े की बात करें तो, रोजाना सफर करने वाली महिलाओं के लिए 6 रुपये से 25 रुपये तक का भाड़ा देना होगा. छात्राओं को महिने के पास के लिए महिलाओं को 400 रुपये तो वहीं कामकाजी महिलाओं को 550 रुपये देने पड़ेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home