HomeBiharसड़क हादसे में बिहार के 11 लोगों की बंगाल में मौत पर...

सड़क हादसे में बिहार के 11 लोगों की बंगाल में मौत पर CM नीतीश ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

लाइव सिटीज, पटना: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई टक्कर में बिहार के 11 लोगों की मौत हो गई. इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने हादसे को दुखद बताया. पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है.

मुख्यमंत्री ने बिहार के मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. 

मुख्यमंत्री ने मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने एवं घायलों के समुचित इलाज के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से समन्वय स्थापित कर समुचित कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home