मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक आज शाम 5 बजे होगी, जिसमें कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
बैठक खत्म होने के बाद 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग किया जाएगा. बैठक में सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और युवाओं को नौकरी देने से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति बन सकती है.
आज की बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, विभागों के मंत्री और कई अधिकारी शामिल रहेंगे. सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद हर बुधवार को कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं. इससे पहले 20 मई को बैठक हुई थी, जिसमें 13 एजेंडों पर मुहर लगी थी.
