HomeBiharBPSC ने जारी किया रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर, TRE-4 के 46,595 शिक्षक पदों...

BPSC ने जारी किया रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर, TRE-4 के 46,595 शिक्षक पदों पर भर्ती की तारीख घोषित

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Bihar Public Service Commission यानी बीपीएससी ने अपना रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें बहुप्रतीक्षित TRE-4 परीक्षा को भी शामिल कर लिया गया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है।

बीपीएससी द्वारा जारी नए कैलेंडर के अनुसार, शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 की संभावित तिथि भी घोषित कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 46,595 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही इस वैकेंसी से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी कर सकता है। ऐसे में जो अभ्यर्थी लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

रिवाइज्ड कैलेंडर में सिर्फ शिक्षक भर्ती ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं का शेड्यूल भी शामिल किया गया है। आयोग ने उन परीक्षाओं का भी जिक्र किया है, जो विभागीय कारणों से फिलहाल स्थगित हैं। इनमें सहायक राजस्व एवं लेखा पदाधिकारी के 285 पद और सहायक शहरी कल्याण एवं निबंधन पदाधिकारी के 285 पद शामिल हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments