HomeBiharBJP सांसद अशोक यादव का बेटा लापता, कमरे में मोबाइल और पर्स...

BJP सांसद अशोक यादव का बेटा लापता, कमरे में मोबाइल और पर्स मिला

लाइव सिटीज, मधुबनी: मधुबनी से बड़ी खबर सामने आयी रही है. सांसद डॉ. अशोक यादव के पुत्र विभूति यादव(24) लापता हो गए हैं. कहां गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है? वे दरभंगा स्थित आवास से लापता हैं.

जानकारी के अनुसार विभूति रविवार से लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज कर छानबीन कर रही है और सांसद के बेटे की तलाश कर रही है. एसडीपीओ भी सांसद के घर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं. लहेरियासराय थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया रविवार को आवेदन मिली है. एक टीम गठित कर खोजबीन की जा रही हैं.

8 बजे तक विभूति अपने आवास में ही थे. इसी बीच गार्ड किसी काम के लिए बाजार गया. जब गार्ड लौटा तो विभूति घर में नहीं थे. परिजनों के अनुसार विभूति का मोबाइल फोन और पर्स कमरे में ही रखा हुआ है. परिजनों के अनुसार आसपास और रिश्तेदार के यहां खोजबीन की गयी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. देर रात तक इंतजार करने के बाद लहेरियासराय थाना को सूचित किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home