लाइव सिटीज, पटना: बिहार MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने चार कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है. पटना से पार्टी के दिग्गज नेता नवल किशोर यादव को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है. कोशी स्नातक सीट से एनके यादव को कैंडिडेट बनाया गया है. इसके अलावा दरभंगा स्नातक सीट से डॉ. सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रताप सिंह को कैंडिडेट बनाया गया है.
बीजेपी ने चार में तीन सीटिंग कैंडिडेट को फिर से मैदान में उतारा है. नवल किशोर यादव, एनके यादव और डॉ. सर्वेश कुमार अभी एमएलसी हैं. एनडीए की सहयोगी जेडीयू ने भी कुछ दिन पहले चार सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान किया था. इस बार जनसुराज भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है. ऐसे में एमएलसी चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है. आरजेडी ने भी 8 सीटों पर अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है.
बीजेपी कैंडिडेट की लिस्ट
- पटना शिक्षक- नवल किशोर यादव
- कोशी स्नातक- डॉ. एन के यादव
- दरभंगा स्नातक- सर्वेश कुमार
- तिरहुत शिक्षक- नरेंद्र प्रसाद सिंह
जेडीयू भी जारी कर चुकी है लिस्ट
- पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- नीरज कुमार
- तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- अभिषेक झा
- सारण शिक्षक क्षेत्र- आनंद पुष्कर
- दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- घनश्याम राय
जनसुराज के कैंडिडेट
- पटना स्नातक- अनुज सिंह
- दरभंगा स्नातक- रवींद्र यादव
- सारण शिक्षक- अफाक अहमद
- कोशी स्नातक- रजनीश रंजन
- तिरहुत स्नातक- डॉ विमोहन
- तिरहुत शिक्षक- डॉ भूषण झा
आरजेडी कैंडिडेट लिस्ट
- पटना शिक्षक- डॉ संजीव कुमार
- पटना स्नातक- दिलीप कुमार
- कोशी स्नातक- नितेश कुमार
- दरभंगा स्नातक- अनिल कुमार झा
- सारण शिक्षक- प्रो जयराम यादव
- तिरहुत स्नातक- डॉ रश्मि विनायक गौतम
बिहार विधानसभा के उच्च सदन की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. स्नातक कोटे की चार और शिक्षक कोटे की चार सीटों का कार्यकाल 16 नवंबर को खत्म हो रहा है. जन सुराज पार्टी सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
टीचर्स कॉन्स्टिट्यूएंसी (शिक्षकों के निर्वाचन क्षेत्रों) में पटना में सबसे ज्यादा वोटर हैं, जहां 16,689 रजिस्टर्ड वोटर हैं. इसके बाद सारण में 10,800, तिरहुत में 9,204 और दरभंगा में 8,967 वोटर हैं. ग्रेजुएट्स कॉन्स्टिट्यूएंसी (स्नातकों के निर्वाचन क्षेत्रों) में वोटरों की संख्या काफी ज्यादा है. तिरहुत में लगभग 1.35 लाख वोटर हैं, इसके बाद कोसी में करीब 1.34 लाख, दरभंगा में लगभग 1.27 लाख और पटना में करीब 88,000 वोटर हैं.
