HomeBiharबिहार SSC पेपर लीक मामला: 24 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई...

बिहार SSC पेपर लीक मामला: 24 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई लोग हिरासत में लिए गए

लाइव सिटीज,सेंट्रल डेस्क: बिहार एससससी पेपर लीक मामले में ईओयू को बड़ी सफलता मिली है. यह मामला बिहार के मोतिहारी से जुड़ गया है. 24 घंटे के अंदर प्रश्नपत्र लीक मामले में ईओयू ने न सिर्फ खुलासा किया है बल्कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बताया गया कि पेपर लीक के ये प्रश्न पत्र प्रथम चरण के हैं. जांच में पाया गया कि शांति निकेतन जुबली स्कूल (मोतिहारी) से प्रश्नपत्र लीक हुए हैं.

पुलिस ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद जब मामले की जांच की गई तो यह बात सामने आई कि परीक्षा शुरू होने के बाद लगभग 10:53 से 11:09 के बीच परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी ने फोटों खींचकर पेपर वायरल किया था. फोटो खींचने वाले परीक्षार्थी (मुख्य अभियुक्त) को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही जिसको ये फोटो भेजा गया था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है और अन्य अभियुक्तों की भी पहचान कर ली गई है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि शांति निकेतन जुबली स्कूल मोतिहारी में प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी के बयान पर केंद्र संख्या-1145 से एक अभ्यर्थी पर प्रश्न पत्र के पन्नों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करने के संबंध में आर्थिक अपराध थाने में बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 दर्ज किया गया. इस कांड में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वैज्ञानिक तरीके से तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है. इस षड्यंत्र में शामिल हर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्य के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home