लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. इसमें नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे. सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के मुताबिक, 24 अप्रैल 2026 को विशेष सत्र बुलाया गया है. यह सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा.
राज्यपाल के निर्देश पर मुख्यमंत्री को एक निश्चित समय सीमा के भीतर विधानसभा में बहुमत साबित करना होता है. इस प्रक्रिया के जरिए यह तय होता है कि सरकार के पास विधायकों का पर्याप्त समर्थन है या नहीं. अगर सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर पाती, तो उसे इस्तीफा देना पड़ सकता है.
गौरतलब है कि, सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. यह बदलाव उस समय हुआ जब लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा का रुख किया. इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया और उन्होंने नई सरकार का गठन किया. उनके साथ जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव.
