HomeBiharनियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, सक्षमता-2 के पुनर्परीक्षा का रिजल्ट जारी

नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, सक्षमता-2 के पुनर्परीक्षा का रिजल्ट जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सक्षमता 2 के कक्षा 9-10 और कक्षा 11-12 के कुल सात विषयों के लिए पुनर्परीक्षा का आयोजन नवंबर महीने में संपन्न हुआ था. ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित हुई थी. पहली बार परीक्षा में कई प्रश्न गलत पूछे गए थे, जिसके बाद परीक्षा वह कैंसिल कर दी गई थी और दोबारा से परीक्षा आयोजित की गई. इस परीक्षा में कुल 427 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं. रविवार देर रात समिति ने परीक्षाफल जारी किया है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जानकारी दी है कि समिति द्वारा कक्षा 9-10 के 5 विषयों हिन्दी, फारसी, संगीत, नृत्य और गृह विज्ञान की पुनर्परीक्षा का आयोजन 13 नवंबर 2024 को किया गया था, जिसमें 429 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे. इसी प्रकार कक्षा 11-12 के 2 विषयों गृह विज्ञान और इतिहास की दिनांक 13 नवम्बर 2024 को आयोजित पुनर्परीक्षा में 206 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे.

जारी परीक्षाफल के अनुसार कक्षा 9-10 के 5 विषयों में आयोजित पुनर्परीक्षा में 299 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 69.70% है. इसी प्रकार कक्षा 11-12 के 2 विषयों में आयोजित पुनर्परीक्षा में 128 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 62.14% है.

गौरतलब है कि सक्षमता-2 के शेष विषयों का परीक्षाफल समिति द्वारा 16 नवंबर को जारी किया गया था. इसमें 65716 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए थे. अब कुल मिलाकर सक्षमता 2 के सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की संख्या 66143 हो गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home