HomeBiharBihar के स्‍कूलों में बड़े बदलाव, अब नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन

Bihar के स्‍कूलों में बड़े बदलाव, अब नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन

लाइव सिटीज, पटना: राज्य के सभी 75 हजार सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अनुपात में शिक्षकों का पदस्थापन होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक विद्यालय में छात्र-शिक्षक अनुपात का आकलन कराया जा रहा है।

यह आकलन इसलिए भी जरूरी हो गया है कि ज्यादातर विद्यालयों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों का पदस्थापन हो चुका है। विद्यालयों के निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि कहीं छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की संख्या ज्यादा है तो कहीं कम। इसके मद्देनजर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही रोस्टर का अनुपालन करते हुए विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों का अब पदस्थापन करने का निर्देश दिया गया है।

राज्य के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की फोटोयुक्त व्यवस्था होने जा रही है। इसके लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालय स्तर पर टैब खरीदने का निर्देश दिया है। जब तक टैब का क्रय नहीं किया जाता है, तब तक अपने मोबाइल या किसी एक शिक्षक के मोबाइल फोन से ही विद्यालयों के सभी फोटो अपलोड किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home