लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव होने से से पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया। आज गुरुवार की देर शाम पार्टी ने राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसकी घोषणा की है। बता दें कि राजेश कुमार से पहले अखिलेश प्रसाद सिंह के पास इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी।
राजेश कुमार बिहार के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। यह सीट औरंगाबाद जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने कांग्रेस टिकट पर 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। फिलहाल वो विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं।
राजेश कुमार 2015 में पहली बार विधायक बने थे। उनके पिता दिलकेश्वर राम भी विधायक रह चुके हैं। अब वो अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह लेंगे। राजेश कुमार दलित समुदाय से आते हैं और औरंगाबाद जिले के ओबरा से ताल्लुक रखते हैं।