HomeBiharबिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी...

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, नीतीश कुमार ने किया ऐलान

लाइव सिटीज, गया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के 34 लाख लोगों को नौकरी और रोज़गार मिलेगा। यह बयान उन्होंने रविवार को गया के बेलागंज और इमामगंज में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए दिया। नीतीश कुमार ने बताया कि 2020 में उन्होंने 10 लाख नौकरियों का वादा किया था, जिसमें से 7 लाख 17 हज़ार लोगों को नौकरियां मिल चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2025 चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां भी दी जाएंगी। इसके अलावा, नीतीश कुमार ने बताया कि अब तक 24 लाख लोगों को रोज़गार उपलब्ध कराया जा चुका है

अपनी रैलियों में नीतीश कुमार ने 2005 से राज्य में हुए विकास कार्यों का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले शाम के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था। हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाई होती थी। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति कितनी खराब थी। इसे भूलियेगा नहीं। नीतीश कुमार ने ज़ोर देकर कहा कि अब हिन्दू-मुस्लिम के बीच लड़ाई नहीं होती। उन्होंने 8 हज़ार से ज़्यादा कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई है और 60 साल से पुराने मंदिरों की घेराबंदी का काम भी शुरू हो गया है।

नीतीश कुमार ने बताया कि मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई है और पुलिस में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण लागू किया गया है। इसके कारण बिहार में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या देश के किसी भी राज्य से ज़्यादा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेलागंज में जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी और इमामगंज से हम की उम्मीदवार दीपा मांझी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home