HomeBiharऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने रद्द किया यूरोप का दौरा,...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने रद्द किया यूरोप का दौरा, क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड जाने का था प्लान

लाइव सिटीज, सेन्ट्रल डेस्क: पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आगामी यूरोप यात्रा रद्द कर दी है। पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर जाने वाले थे। इनमें क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्राएं शामिल थीं। प्रधानमंत्री मोदी को अगले सप्ताह इन देशों की यात्रा पर जाना था, जहां उनके कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ताओं और बैठकों में हिस्सा लेने की योजना थी। इस यात्रा का उद्देश्य इन देशों के साथ भारत के कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय केबिनेट की बैठक हुई है। बैठक में प्रधानमंत्री ने सेना की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सभी के लिए गर्व का दिन है। कैबिनेट में मौजूद केंद्रीय मंत्रियों ने भी सेना की कार्रवाई की तारीफ की है।

प्रधानमंत्री ने देश के ताजा हालात को देखते हुए अपनी तीन देशों की यात्रा को रद्द कर दिया है। प्रधानमंत्री तीन यूरोपिय देशों में कई अहम द्विपक्षीय वार्ता और बैठकों में शामिल होने वाले थे। पीएम मोदी 13 से 17 मई तक क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे। पीएम मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नॉर्डिक शिखर जाने वाले थे लेकिन अब उनका तीन देशों का दौरा रद्द हो गया है।

उधर, केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सभी दलों को इस ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। कल यानी 8 मई को सुबह 11 बजे से सर्वदलीय बैठक शुरू होगी। इस बैठक ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा पक्ष और विपक्ष के सभी दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home