HomeBiharतेजस्वी यादव के काफिले में युवक ने घुसा दी तेज रफ्तार कार,...

तेजस्वी यादव के काफिले में युवक ने घुसा दी तेज रफ्तार कार, फिर जानें क्या हुआ

लाइव सिटीज, पटना: नेता तेजस्वी यादव एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए. यह घटना गंगा सेतु पथ पर उस समय हुई जब तेजस्वी अपने काफिले के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. एक अज्ञात युवक ने अपनी तेज रफ्तार कार से उनके काफिले में घुसने की कोशिश की और उनकी गाड़ी के बेहद करीब पहुंच गया. इस घटना ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

तेजस्वी के सुरक्षाकर्मियों ने युवक को बार-बार रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी चेतावनियों को अनसुना करता रहा. शुरुआती जांच के मुताबिक युवक नशे में धुत था, जिसकी वजह से वह नियंत्रण खो बैठा और तेजस्वी की गाड़ी के करीब पहुंच गया.

सुल्तानगंज थाना पुलिस की पायलट गाड़ी को सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई. सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोककर हिरासत में ले लिया. इस घटना ने तेजस्वी के काफिले की सुरक्षा में बड़ी चूक को उजागर किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home