HomeBiharबिहार में म्यांमार के 6 नागरिक गिरफ्तार, इंडो-नेपाल बार्डर से SSB ने...

बिहार में म्यांमार के 6 नागरिक गिरफ्तार, इंडो-नेपाल बार्डर से SSB ने पकड़ा, फर्जी कागजात बरामद

लाइव सिटीज, किशनगंज: किशनगंज जिले से सटे पश्चिम बंगाल के भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है. इन दो अलग-अलग कार्रवाइयों में म्यांमार के छह संदिग्ध नागरिकों को हिरासत में लिया गया. ये सभी विशेष समुदाय की धार्मिक पुस्तक की पढ़ाई कर रहे थे. पकड़े गए सभी संदिग्ध छात्र हैं, जो 2022-23 के दौरान बिना पासपोर्ट और वीजा के मिजोरम में दाखिल हुए थे.

म्यांमार के छह संदिग्ध नागरिकों के पास से फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और एक युवक के पास पैन कार्ड भी बरामद हुआ है. सभी पकड़े गए छात्र नागालैंड स्थित विटर थियोलॉजिकल कॉलेज वांकहोसिंग, वोखा में धर्मशास्त्र की पढ़ाई कर रहे थे. वे 2023 से वहीं रह रहे थे और छुट्टियों में अन्य भारतीय और नेपाली छात्रों के साथ सिलीगुड़ी आए थे. तब से वे तीन अलग-अलग समूहों में बंटे हुए थे.

इन सभी संदिग्ध नागरिकों का उद्देश्य नेपाल के बिरतामोड़ स्थित हैप्पी लैंड एडवेंचर पार्क जाना था, लेकिन एसएसबी ने उन्हें सीमा के पास ही पकड़ लिया. पकड़े गए युवकों के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए, जो भारतीय पहचान पत्रों की फर्जी कॉपी है. इनमें फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और एक युवक के पास पैन कार्ड मिला है. ये दस्तावेज दिल्ली में बनाए गए थे, जो कि भारतीय प्रशासनिक प्रणाली के तहत मान्य नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home