HomeBiharबेतिया में फूड प्वाइजनिंग से 45 इंजीनियरिंग के छात्र बीमार, GMCH में...

बेतिया में फूड प्वाइजनिंग से 45 इंजीनियरिंग के छात्र बीमार, GMCH में भर्ती, मचा हड़कंप

लाइव सिटीज, बेतिया: जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक इंजीनियरिंग कॉलेज में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 45 इंजीनियरिंग छात्र बीमार हो गए। सभी बीमार छात्रों को बेतिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। पूरा मामला गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग का है

छात्रों ने बताया कि मेस में खाने के मेन्यू में चिकन और चावल था। जैसे ही छात्रों ने खाना खाया उसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। एक छात्र की थाली में मरी हुई छिपकली मिली जिसके बाद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना के बाद पूरे इंजीनियरिंग कॉलेज में हड़कंप मच गया। छात्र एक के बाद एक बीमार होने लगे। किसी को उल्टी हो रही थी तो किसी को चक्कर आ रहे थे। जिसके बाद सभी बीमार छात्रों को एंबुलेंस से देर रात जीएमसीएच लाया गया।

वही जीएमसीएच के डॉक्टर ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए थे। उन्हें 6 एम्बुलेंस से जीएमसीएच में लाया गया। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर हैं। कुछ छात्रों का इलाज कर वापस भेज दिया गया है और कुछ छात्रों को डॉक्टर की निगरानी में रखकर इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home