HomeBiharपीएम मोदी की मां के निधन पर चिराग पासवान का भावुक पोस्ट,...

पीएम मोदी की मां के निधन पर चिराग पासवान का भावुक पोस्ट, कहा- अपनों का खोने का दर्द अच्छी तरह से समझ सकता हूं

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा पंचतत्व में विलीन हो गईं. पीएम मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. गुजरात के गांधीनगर में एक श्मशान घाट में साधारण तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया. हीरा बा का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया था. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली. वहीं, चिराग पासवान ने पीएम मोदी की निधन पर एक भावुक पोसेट किया है.

चिराग पासवान ने हीराबेन को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी को ढांढ़स बंधाया है. चिराग ने कहा कि अपनों को खोने का दर्द में अच्छी तरह से समझ सकता हूं, मैंने कुछ साल पहले ही अपने पापा यानी रामविलास पासवान को खोया है.

चिराग पासवान ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन का निधन अत्यंत दुखद है. अपनों को खोने का दर्द में भलीभांति समझ सकता हूं. मैंने भी कुछ साल पहले ही पापा को खोया है. जब पापा अस्पताल में थे तब आपने सदैव मेरा और मेरा परिवार का साथ दिया. इस दुख की घड़ी में मैं और मेरा पूरा परिवार आपके साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home