HomeBiharकुढ़नी में बीजेपी की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से...

कुढ़नी में बीजेपी की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से बहुत कुछ कहा है, किसे दे रहे बधाई…

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: हर चुनाव के अपने मायने होते हैं. सभी पार्टियां इसको अपने नजर से देखती है. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में बीजेपी को जीत मिली तो पीएम मोदी भविष्य के सपने को भी दिखाने लगे. पीएम मोदी ने बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संकेत कर रहा है.

नरेंद्र मोदी बिहार में कुढ़नी उपचुनाव में राजद-जद (यू)-कांग्रेस का महागठबंधन की संयुक्त ताकत के खिलाफ पार्टी की जीत राज्य में आने वाले समय का संकेत है. भाजपा को समर्थन वंशवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों के बढ़ते गुस्से को दर्शाता है. देश के युवा अब भाजपा की विकास वाली राजनीति चाहते हैं. युवाओं का दिल विजन और विकास से ही जीता जा सकता है.

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कुढ़नी की जीत पर खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि बिहार की कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की शानदार विजय पर पार्टी के सारे कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं. इस समर्थन और विश्वास के लिए जनता का बहुत बहुत धन्यवाद. दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में गुरुवार को गुजरात में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने ये प्रतिक्रिया दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home