HomeBiharआनंद मोहन के बयान पर तेजस्वी का हमला, BJP और नीतीश पर...

आनंद मोहन के बयान पर तेजस्वी का हमला, BJP और नीतीश पर लगाया इस्तेमाल करने का आरोप

लाइव सिटीज, पटना: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगे झटके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमला किया है. गुरुवार (26 नवंबर, 2026) को पटना में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और बीजेपी अपनी सहूलियत के हिसाब से काम करती है.

उन्होंने कहा, “आनंद मोहन की जब जरूरत थी तो उन्हें जेल से रिहा किया गया, अब जरूरत नहीं है तो उन्हें जेल भेजा जा रहा है. अनंत सिंह के घर बिहार पुलिस को AK-47 मिला, और जब अनंत सिंह की जरूरत थी तो कहा गया कि कोई हथियार नहीं मिला. अब अनंत सिंह ने विरोध किया तो वह भी जेल जाने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि आनंद मोहन और अनंत सिंह को यह समझना चाहिए कि ऊपर वाला सब कुछ देख रहा है. तेजस्वी ने आगे कहा कि यह बीजेपी और नीतीश कुमार का पुराना स्टाइल है. अगर कोई उनका साथ नहीं देता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है और अगर साथ देता है तो उसे बाहर निकाल लिया जाता है. आनंद मोहन की रिहाई के मामले में भी सरकार ने यही किया था

सुप्रीम कोर्ट ने 26 नवंबर को बिहार सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसके तहत अप्रैल 2023 में आनंद मोहन को समयपूर्व रिहाई दी गई थी. कोर्ट ने जेल मैनुअल में किए गए उस संशोधन को भी असंवैधानिक करार दिया, जिसके जरिए ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी की हत्या के दोषियों को समयपूर्व रिहाई के दायरे में लाया गया था. कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है. हालांकि, कानून के अनुसार नए सिरे से रिहाई की प्रक्रिया पर विचार करने का रास्ता खुला रखा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home