HomeBiharआनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने...

आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व सांसद आनंद मोहन को जेल जाना होगा. एक महीने में सरेंडर करने का आदेश जारी हुआ है. सुप्रीम कोर्ट से डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में उनकी रिहाई रद्द हुई है. आनंद मोहन बिहार के सहरसा के पचगछिया के रहने वाले हैं.

1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उन्हें सजा हुई थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार द्वारा दी गई उनकी समय से पहले रिहाई को रद्द कर दिया है. करीब एक महीने में बिहार के दो बाहुबलियों को झटका लगा है. कुछ दिनों पहले अनंत सिंह को भी सरेंडर करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट से आया था.

बता दें कि पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन अप्रैल 2023 में सहरसा जेल से रिहा हुए थे. आनंद मोहन की रिहाई ‘जेल सजा छूट आदेश’ के तहत हुई थी. बिहार सरकार ने जेल नियमावली में बदलाव किया था. इस बदलाव के बाद आनंद मोहन सहित करीब 27 दोषियों की समय से पहले रिहाई हुई थी. नीतीश कुमार उस वक्त सीएम थे. बिहार सरकार ने 10 अप्रैल को बिहार जेल नियमावली, 2012 में संशोधन किया था.

गौरतलब हो कि जेल नियमावली में बदलाव करने के बाद बिहार सरकार की खूब किरकिरी हुई थी. कहा जा रहा था कि आनंद मोहन को निकालने के लिए यह सब कुछ किया गया था. जी कृष्णैया की पत्नी ने उस वक्त आपत्ति दर्ज कराई थी. अब सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद देखना होगा कि आनंद मोहन या उनके परिवार की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है. फिलहाल इस खबर से बिहार की सियासत में अलग हलचल शुरू हो गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home