HomeBiharबिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट, 13 डिग्री तक पहुंचा तापमान,...

बिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट, 13 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानिए अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान

लाइव सिटीज, पटना: पटना समेत कई इलाकों में सुबह-सुबह कोहरा दिखा. नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई थी. ऐसे में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड महसूस हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग की माने तो, आज ज्यादातर जिलों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा रहने की संभावना है. विजिबिलिटी कम रह सकती है, ऐसे में लोगों से सावधान होकर गाड़ी चलाने की अपील की गई है. जिन 7 जिलों में ज्यादा घना कोहरा रह सकता है, उनमें गया, पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर शामिल है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. कई जिलों में सुबह और शाम ज्यादा ठंड महसूस की गई. जबकि दोपहर के वक्त धूप खिलने की वजह से राहत मिली. रोहतास जिले में तापमान 13 डिग्री, नालंदा और समस्तीपुर में 13.4, सीवान में 13.3, मधुबनी में 13.5, भागलपुर में 14.9 और पूर्णिया में 15.1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home