HomeBiharक्राइम, करप्शन और कम्युनिज्म से समझौता नहीं करूंगा...', सुशासन दिवस पर बोले...

क्राइम, करप्शन और कम्युनिज्म से समझौता नहीं करूंगा…’, सुशासन दिवस पर बोले निशांत कुमार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में जेडीयू आज 24 नवंबर को सुशासन दिवस माना रही है. जेडीयू का मानना है कि 24 नवंबर को ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन और विकास के एक नए दौर की शुरुआत हुई थी. इस मौके पर नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपना विजन क्लियर कर दिया है.

निशांत कुमार ने सुशासन दिवस के मौके पर बड़ा संकल्प दोहराया है. उन्होंने कहा कि वो अपराध, भ्रष्टाचार और कम्युनिज्म से कभी समझौता नहीं करेंगे. निशांत के मुताबिक, उनके पिता नीतीश कुमार ने भी इन तीनों मुद्दों पर कभी कोई समझौता नहीं किया और वो भी उसी राह पर चलेंगे

अपने संबोधन में निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा ये बात कही कि उन्हें वोट की नहीं, बल्कि वोटर की चिंता है. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए निशांत कुमार ने कहा कि अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए उन्हें सभी युवा साथियों का साथ और बड़ों का आशीर्वाद चाहिए.

उन्होंने भरोसा जताया कि वो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे. वहीं, पार्टी की मजबूती और विस्तार को लेकर निशांत कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी का विकास तभी होगा, जब कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों के सुख-दुख में शामिल होना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए.

निशांत कुमार ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास जनता को बताने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं हैं. उनके मुताबिक, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से संवाद बनाना और स्थानीय समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि वो पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home