HomeBiharबिहार में भूकंप के झटके.. नेपाल में था केंद्र, पटना-दरभंगा समेत कई...

बिहार में भूकंप के झटके.. नेपाल में था केंद्र, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में हिली धरती

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मंगलवार की सुबह पटना, दरभंगा, शेखपुरा और सहरसा समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह करीब 7 बजे के बाद आए इस कंपन के कारण लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. हालांकि, झटकों की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी जिले से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, मंगलवार सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी गहराई जमीन से 20 किलोमीटर नीचे थी. वहीं, यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) और यूएसजीएस (USGS) के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत स्थित ताप्लेजुंग जिले (लेलेप और ओलांगचुंग गोला के पास) में 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, जमीन के अंदर भूकंप की गहराई कम होने के कारण इसका असर केंद्र से काफी दूर स्थित बिहार के कई हिस्सों तक महसूस किया गया. सुबह के वक्त जब अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे या दिनचर्या की शुरुआत कर रहे थे, तभी अचानक घरों के पंखे और अन्य सामान हिलने लगे.

पटना, दरभंगा और शेखपुरा जैसे जिलों में कंपन महसूस होते ही लोग सहम गए और एहतियात के तौर पर तुरंत अपने घरों व ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए. झटकों की तीव्रता कम होने और लोगों की सतर्कता के चलते कहीं से भी भगदड़ या किसी अप्रिय स्थिति की खबर सामने नहीं आई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home